मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भातकोल बाजार स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान में बुधवार की रात एक दर्जन से ज्यादा असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। दुकान पर पथराव होता देखकर सेल्समैन की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर पथराव कर रहे बदमाश भाग गए। पुलिस ने आरोप में एक युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के भातकाल बाजार में उमेश यादव पुत्र बैजनाथ यादव की नाम पर सरकारी देशी शराब की दुकान है। बुधवार की रात करीब एक बजे एक दर्जन से अधिक बदमाश दुकान पर पहुंचे और दुकान खुलवाने की कोशिश की। जिस पर दुकान के अंदर से सेल्समैन राजेश यादव ने दुकान खोलने से मना कर दिया। इस पर आक्रोशित बदमाशों ने दुकान पर पत्थर फेंकने लगे। पुलिस के पहुंचने पर पथराव कर रहे बदमाश भाग गए। उधर, सेल्समैन ने कोतवाली में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को धर दबोचा।