फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के जरहां से बीते दिनों एक किशोरी के अपहरण का मामला पुलिस ने बुधवार को दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई किशोरी के पिता की तहरीर पर की है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

जरहां निवासी एक आदिवासी ने मंगलवार की शाम बीजपुर पुलिस को तहरीर दिया कि घटना 14 मई की है। गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन शाम छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसने संभावित स्थानों पर काफी तलाश की। गांव के अलावा रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन बेटी का पता नहीं चला। उसका आरोप था कि गांव का शफाकत शेख पुत्र वहीद शेख उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। यह भी आरोप लगाया कि जिस दिन से उसकी बेटी लापता है, उसी दिन से शफाकत भी गांव में नहीं है। पुलिस ने प्राथमिकी जांच करने के बाद शफाकत शेख के खिलाफ अपहरण व एससीएसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें