फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर चट्टी के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के महमूद सराय गांव निवासी अनिल कुमार (32) पुत्र बांके बहादुर बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक नंदौर चट्टी के पास पहुंची, तभी सामने से आ एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें