दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के दोहरीघाट बाजार के पास पुलिस ने मंगलवार की भोर में एक डीसीएम से दस लाख की 107 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर इसे लेकर बिहार जा रहे थे।
थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी मंगलवार की भोर में हरियाणा से एक वाहन में चोरी छुपे अंग्रेजी शराब की खेप बिहार जाने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वाट टीम के साथ मंगलवार की भोर करीब 4 बजे दोहरीघाट बाजार स्थित पुलिस बूथ के पास चेकिंग कर कर रहे थे। इस दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रही डीसीएम को पुलिस ने जब रोका तो तस्कर वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जब डीसीएम में चेकिंग की तो उन्हें पशु आहार की सैकड़ों बोरियों में छुपाकर रखे विभिन्न ब्रांड के 107 पेटी में 1284 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हई। पकड़े गए तस्कर की पहचान हरियाणा के भतेहाबाद जिले के भट्टूकला थाना क्षेत्र के ग्राम मेहबड़ा निवासी कृष और विनोद के रूप में हुई है। उधर पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को पांच हजार रुपया नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।