फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज होने के 20 दिन बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में खत्रिपार निवासी दिनेश सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2018 में क्षेत्र के सरायगनेस निवासी शिवम सिंह पुत्र राकेश सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पति शिवम सिंह, ससुर राकेश सिंह, सासु दुर्गावती देवी, ननद मधु के साथ देवर सूरज सिंह दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि 8 नवंबर को बहन के ससुराल के सभी आरोपी मेरी बहन राधा सिंह को दहेज को लेकर मारपीट कर अधमरा कर दिए थे। सूचना पाकर जब वह पहुंचा तो उसकी बहन बेहोश पड़ी थी। तत्काल उसके द्वारा 100 डायल पुलिस को सूचना दी गई। जहां घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उसने आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के साथ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि मामले की जांच खुद सीओ स्तर पर की जा रही है। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री के गोरखपुर कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने घोसी पुलिस को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें