फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना मौत खबर का फालोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के सामने मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना की घटना में गांव निवासी तीन की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को तीनों की अर्थी एक साथ उठने से गांव में सिर्फ रोने की आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद मातमी सन्नटा छा गया।
विज्ञापन

बताते चले सुरहुरपुर गांव के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में गांव निवासी श्यामा देवी, उसकी नातिन, चांदनी, और नेहा की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर रात को तीनों की लाश गांव पहुंची। इसके बाद दोनों परिवारों के घर पर कोहराम मच गया। इसके बाद गांववासियों की मौजूदगी में नम आंखों से तीनों शवों को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोग भी मौके पर उपस्थित रहे। बताते चले दुर्घटना में मरी नेहा की शादी बीते 17 अगस्त को हुई थी। पत्नी की मौत से उसके पति अनूप का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नेहा का मायका सोनभद्र है । जो मंगलवार को अपने सास पुष्पा और दो ननद चंद्रकला और आशा के साथ पूजा करने खुरहट में दईया माई के धाम जा रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें