थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काछीकला गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई नाली को कुछ मनबढ़ों द्वारा गत दिवस क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार को ग्रामीणों ने थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
काछीकला पंचायत में ग्राम पंचायत द्वारा घरों से गंदे पानी की निकासी को लेकर लाखों की लागत से नाली निर्माण कराया गया था। 20 जुलाई की रात में अज्ञात मनबढ़ो ने नाली को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। नाली क्षतिग्रस्त होने के चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी की निकासी न होने पर ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गांव के ग्रामीण जितेंद्र कुमार, कपिल मुनि, दिनेश, चंद्रमा, मिलखु और जर्नादन आदि ने कोपागंज थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं। ब्यूरो