फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रीता को कोलकाता से लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विक्रम हत्याकांड : रीता को कोलकाता से लिया हिरासत में
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-81 निवासी टैक्सी कारोबारी विक्रम की हत्या के बाद से लापता उसकी साली की बेटी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कोलकाता से हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम युवती को लेकर मंगलवार को वापस लौटेगी। डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए जाएंगे, जिसके बाद मामले की परतें खुलेंगी। उन्होंने बताया कि एक टीम हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-81 बीपीटीपी निवासी सोना सिंह ने गत 18 जुलाई को भूपानी थाना में मामला दर्ज करवाया था कि कोलकाता से उसकी बहन की बेटी रीता विश्वास उनके यहां आई हुई थी। मंगलवार 17 जुलाई की रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द हुआ। सोना के पति पति विक्रम सिंह रीता को कार से बल्लभगढ़ सेक्टर-3 दवा दिलवाने के लिए निकले थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे और उनके मोबाइल फोन भी बंद थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो विक्रम की कार तिगांव रोड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। बृहस्पतिवार को सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने बहबलपुर और दयालपुर के बीच जोहड़ से एक युवक का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान विक्रम के रूप में हुई। पुलिस रीता की तलाश में जुटी थी कि तभी पता चला कि वह कोलकाता की ट्रेन में सवार है। रीता की तलाश में शनिवार यहां से रवाना हुई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया और उसे लेकर वापस आ रही है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें