फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने निकाल लिया 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट । थाना क्षेत्र के ग्राम सरौंदा निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर एक उचक्के ने 25000 रुपये उड़ा दिया। खाताधारक जब बाजार सरसेना स्थित यूनियन बैंक पर गया, तो उसे खाते से रुपये गायब होने की जानकारी हुई।पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। स्थानीय थाने की पुलिस ने उसे साइबर क्राइम ब्रांच जिला मुख्यालय पर जांच के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरौदा निवासी अरविंद राम का सरसेना बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा में खाता है। वह घर पर रहकर खेती का कार्य करता है। । वह खाते में 45000 रूपये जमा किया था। वह किसी कार्य से 7 जून की दोपहर को बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 10हजार निकालने गया तो एटीएम से रुपये निकालने की जानकारी नही हो पा रही थी तो उसने अपने बगल में खड़े एक युवक से मदद मांगी। युवक ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया और सह कहते हुए एक एटीएम कार्ड वापस कर दिया। पीड़ित व्यक्ति बिना रुपया निकाले ही अपने घर सरौदा गांव चला गया । 9 जून को वह सरसेना यूनियन बैंक शाखा पर पहुंचकर जानकारी किया तो पता चला कि यह एटीएम कार्ड बदल गया है यह कार्ड अरविंद राम के नाम का न होकर किसी अन्य के नाम से है। बैंक प्रबंधक ने अरविंद को बताया कि जालसाज 7 जून को 25000 रूपये निकाल चुका है । बैक मैनेजर पीड़ित व्यक्ति की पूरी बात सुनने के बाद उसके एटीएम कार्ड को बंद कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें