फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर देशव्यापी प्रतिवाद दिवस पर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता।स? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा माले ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रयागराज, कानपुर व सहारनपुर में अल्पसंख्यकों के घरों को से ढहाने की निंदा की। उन्होंने आपत्तिजनक बयान देने वालों को जेल भेजने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

माले के जिला सचिव वसंत कुमार ने कहा कि नफरत उगलने वाले नेताओं को सरकार संरक्षण दे रही है। कई दिन बीत जाने के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के जिम्मेदारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि उनकी गिरफ्तारी की मांग करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के घरों पर बुलडोजर जरूर चलवा दिया गया। सरकार को संविधान का आदर करते हुए ऐसी कार्रवाई पर फौरन लगाम लगाना चाहिए। प्रदर्शन में रामू प्रसाद, शिव मूरत गुप्ता, कल्पनाथ, राम शब्द, साधु यादव, जितेंद्र राजभर, दुर्ग विजय, हबीबुर्रहमान, निसार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें