फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: बेइज्जती का बदला लेने के लिए चचेरे भाई ने बहन की हत्या की, शव जलाने का प्रयास किया, ऐसे पकड़ा गया

Sun, 10 Apr 2022 09:47 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार


मऊ जिले के खालिसपुर गांव में सनसनीखेज घटना घटी। चचरे भाई ने बहन की हत्या कर दी और शव को नदी किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने कहा कि बेइज्जती का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
खालिसपुर गांव में मृतका के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊ जिले में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया। किशोरी को घर पर न देखकर परिजनों ने जब युवक से पूछताछ की तो वो जवाब नहीं दे सका। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में युवक ने बहन की हत्या कर उसका शव फेंकने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर किशोरी का अधजला शव बरामद हो गया है।

विज्ञापन


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में शनिवार शाम उस समय खलबली मची गई। जब किशोरी के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि शाम को साइमा पुत्री इफ्तेखार (16) को चचेरे भाई मुजाहिद पुत्र रियाज के साथ बाइक से जाते देखा गया था।

कुछ देर बाद मुजाहिद लौट आया, उसके कपड़े खून से सने थे। उसने किसी से बिना कुछ कहे बाथरूम में जाकर कपड़े बदल लिए। जब उससे साइमा के बारे में पूछा गया तो उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने हत्या की आशंका से पुलिस को फोन पर सूचना दी।  पुलिस ने पहुंचकर आरोपी मुजाहिद को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर साइमा का अधजला शव बुढा़वे गांव के पास टौंस नदी के किनारे बरामद किया गया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव जलाने का भी प्रयास किया था। वजह पूछे जाने पर मुजाहिद ने कहा कि उसे अक्सर शाइमा और उसके परिवारीजन बेइज्जत किया करते थे, जिसका उसने बदला ले लिया। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि अभी उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें