फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर फटने से पांच लोग घायल

Thu, 17 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर फट गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने जिला अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। साथ ही उनके इलाज के लिए चिकित्सकों से बात की।
विज्ञापन


सरवां स्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार के घर उसकी पत्नी मंजू घर में खाना बना रही थी। इस दौरान कई और लोग भी वहीं पर बैठे हुए थे। खाना बनाने के दौरान अचानक से प्रेशर कुकर फट गया। जिसमें मंजू और उसका बेटा अनूप बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं कुकर फटने के दौरान वहां बैठे अन्य तीन लोग धीराजी देवी पत्नी देवचरन, पूजा पुत्री गनपत राम और ममता पुत्री शंकर भी घायल हो गई। प्रेशर कुकर के फटने की तेज आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य घर में पहुंचे ।

 घटना के बाद सभी ने घायलों को परिवार के सदस्यों ने 108 नंबर की एबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने सभी का उपचार शुरू किया। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर घायलों से घटना के बाबात जानकारी ली। साथ ही उन्हें अच्छी चिकित्सा व्यवस्था का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें