फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार से पुलिस ने सोमवार की रात देसी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 41 पाउच देसी शराब और 970 रुपये बरामद हुए। रात के 10 बजे दुकान बंद होने के बाद अधिक दाम में शराब बेचने निकला था। कोपागंज थाना क्षेत्र के भेलाबांध निवासी शिवशंकर यादव उर्फ गुड्डू बेलौली बाजार स्थित देसी शराब की दुकान में मुंशी का काम करता है। शराब की दुकान सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक खुली रहती है।
शिवशंकर यादव रात के 10 बजे के बाद दुकान बंद होने पर झोले में शराब रखकर बाजार के एक कोने में बैठकर बेच रहा था।
थानाध्यक्ष कंचन मौर्या ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बेलौली बाजार पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी शराब और कुछ पैसे बरामद हुए। मंगलवार की सुबह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद