फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अक्तूबर के पहले दिन से लगातार बारिश, दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

विज्ञापन
नगर में शुक्रवार को बारिश के बाद छत का सहारा लेकर जाता साइकिल सवार।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश का क्रम अक्तूबर के तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह से कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही। मौसम खुशनुमा रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। कृषि विशेषज्ञ बारिश को धान की फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। लेकिन तेज हवा चलने पर फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। यह बीते कई सालों में पहली बार है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में लगातार तीसरे दिन बारिश होती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह से हल्की बूंदाबांदी होती रही। सुबह लगभग 11 बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश दोपहर बाद तक होती रही। बारिश से बचने के लिए राहगीर शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते नजर आए। तापमान पर नजर डाली जाए तो शुक्रवार कोे अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। आद्रता 91 प्रतिशत रही। 18 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश के चलते शहर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को गुजरना पड़ा। बारिश होने से जिला अस्पताल परिसर में जलभराव से मरीजों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। होमियोपैथिक अस्पताल और आयुष अस्पताल के सामने जलभराव और फिसलन होने से मरीजों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा।
कोट
बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है, तेज हवा के साथ बारिश होने की स्थिति में फसल गिरने के साथ ही फूल भी झड़ सकते हैं।
सोमप्रकाश गुप्ता,जिला कृषि अधिकारी
-
इनसेट
गत वर्ष 445 मिमी के मुकाबले इस वर्ष हुई 333 मिमी बारिश
इस वर्ष पहली बार अक्तूबर में लगातार तीन दिन बारिश हुई। तीन दिन में 3.75 मिमी बारिश हुई। इस वर्ष सितंबर माह में 333 मिमी बारिश हुई। जबकि गत वर्ष सितंबर तक 445 मिमी बारिश हुई थी। अक्तूबर माह में बारिश नहीं हुई थी। एक साल में 527 मिमी बारिश होती है। आंकड़ों के लिहाज से मऊ में बारिश इस साल कम हुई।

नगर में शुक्रवार को बारिश के बाद छत का सहारा लेकर जाता साइकिल सवार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें