फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, प्रयागराज हादसे के मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग

Tue, 04 Feb 2025 06:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

बीते दिनों प्रयागराज हादसे के बाद कांग्रेस हमलावर दिखाई दे रही है। जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मार्च निकाला है मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
मार्च निकालते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में हुए हादसे की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुनकर कॉलोनी से कलेक्ट्रेट कर पैदल मार्च किया। मृतकों की सूची जारी करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने आरोप लगाते हुए  कहा कि सरकार प्रयागराज में हुए हादसे में मृतकों के आंकड़ों को छुपा रही है।

विज्ञापन


मऊ शहर में स्वकर व्यवस्था लागू कर सरकार गरीब जनता से टैक्स वसूल रही है, जिससे उनके ऊपर दोहरा मार पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी स्वकर प्रणाली का घोर विरोध करेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी लड़ाई सड़क पर लड़ने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उमाशंकर सिंह, संजय यादव, रामकरण यादव, कैलाश चौहान, रफीअत्तहर, वकील अहमद, सलमान जमशेद, शाहिद सिद्दिकी, मनसा राजभर, मोतीराम, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें