जीवनराम छात्रावास के मैदान पर भाजपा की जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : mau
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित सोनीधापा के मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीते 55 सालों में उसने सिर्फ जनता को छला है। विकास से उसका कोई लेना देना नहीं रहा।
अपने 19 मिनट 40 सेकंड के भाषण में स्मृति ईरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में वो कर दिखाया जो कांग्रेस 55 वर्षो में नहीं कर सकी।
कहा की 2014 में कांग्रेस के घमंड को जनता ने चूर कर दिया। लेकिन आज भी कांग्रेसियों का घमंड बरकरार है। कहा कि 2014 में मिले जनता के आशीर्वाद के बाद से मोदी तब से आज तक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया है। मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के कांग्रेसियों की छटपटाहट बढ़ती जा रही।
उन्होंने गठबंधन को महामिलावटी की संज्ञा दी। बोली जो कल तक एक दूसरे विरोध में रहते थे, आज मोदी के खिलाफ एक हो गए है। बोली महामिलावटी के प्रत्याशी पर आज गंभीर आरोप लगे है, जबकि उस पार्टी की मुखिया खुद महिला है। ऐसे में उन्हें महिला के सम्मान में निर्णय लेना होगा।