फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आईसीटी लैब में पढ़ाई करेंगे कंपोजिट विद्यालय के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को आईसीटी लैब का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल ने लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूल चलो अभियान, पौधरोपण, संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण और विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकार ने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी आधुनिक तरीके से शिक्षा देने की शुरूआत की है। इस प्रयोगशाला में कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर और स्कैनर, प्रोजेक्टर आदि की सुविधा है। इस मौके पर बच्चों को बैग और किताब वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राकेश कुमार मिश्र, एआरपी राधेश्याम पांडेय, मणि प्रकाश सिंह, समर बहादुर सिंह, भरत सिंह, संजय सिंह, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें