कोपागंज। नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय प्रथम और कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और एसआरजी अरविंद पांडेय और कंपोजिट विद्यालय की रैली को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर थाना भरत मिलाप, चौक, चमनरोड भक्तोल मोड़ और कसारा मोड़ से होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। रैली में शामिल बच्चे हाथों में बैनर और पोस्टर पर लिखे स्लोगन ''सब पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे''और ''''शिक्षा का अधिकार, सबका अधिकार'' जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर बीईओ मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर बुधिराम सभासद, डब्बू तिवारी, सरिता, रजिया, विनीता, कालिंदी आदि शामिल रहे।