फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएम ने 38 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
मधुबन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद  वि​भिन्न परियोजनाओं का ​शिलापट्ट।संवाद
विज्ञापन
जिले में 138.51 लाख रुपये की लागत से दोहरीघाट-मऊ मार्ग एनएच-29 पर विक्ट्री इंटर कॉलेज से 0.850 किमी मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 380.75 लाख रुपये की लागत से रतनपुरा-सरैया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं 330.90 लाख रुपये की लागत से चक्कीमूसाडोही मार्ग के नाले पर आरसीसी पुलिया एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 722.74 लाख रुपये की लागत से रामपुर थाने के आवासीय भवनों का निर्माण तथा 1041.49 लाख रुपये की लागत से मधुबन तहसील के देवरांचल दुबारी स्थित अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य सहित कुल 15572.38 लाख रुपये की लागत से 38 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


76 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
413.47 लाख रुपये की लागत से दोहरीघाट मुख्य नहर की पटरी से चचाईपार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा 224.86 लाख रुपये की लागत से बेला कारुवीर से होते हुए जमुनीपुर फाटक तक सड़क निर्माण कार्य, 949.82 लाख रुपये की लागत से कोपागंज-कसारा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 2259.59 लाख रुपये की लागत से सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय पिवाताल के निर्माण कार्य सहित कुल 23634.06 लाख रुपये की लागत से 76 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें