फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक सप्ताह के भीतर माइनरों की सफाई कर टेल तक पहुंचाएं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ फसल के सीजन में तहसील क्षेत्र की माइनरों में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को मधुबन के लड्डूपुर गांव में महा पंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता सुभाष यदुवंशी के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर माइनरों की सफाई कर टेल तक पानी नहीं पहुंचाया, तो वे नहर पाटो अभियान की शुरुआत करेंगे।
वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मधुबन माइनर, कटघरा महलू माइनर, सिपाह इब्राहिमाबाद माइनर, इटौरा माइनर आदि में पिछले छह महीनों से पानी नहीं छोड़ा जा सका है। माइनरों की सफाई न होने से खरपतवार और घास-फूस जमा हो गया है।
विज्ञापन

जिससे धान की रोपाई सहित अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान निजी ट्यूबवेल और पंपिंगसेट के सहारे सिंचाई करने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
महापंचायत के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मधुबन, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को सौंपा। मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, अजय गुप्त, राम विलास, श्रवण कुमार मौर्य, शिव प्रकाश पटेल, वीरेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें