फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से कम वाले बच्चों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना की नई लहर की आशंका के बीच अब 12 साल से छोटे बच्चों को भी कोरोना टीका लगाने का निर्णय लिया है। 5 से 12 साल के बच्चों को कोलबोक्स और कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग रणनीति बनाने में जुट गया है। हालांकि विभाग अभी लिखित आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले की 25 लाख की आबादी में 16 लाख 62 की आबादी 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग की है। इसमें 17 लाख 10 हजार को टीके की पहली डोज तो 14 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की दो डोज दी जा चुकी है। वर्तमान में 18 वर्ष से कम उम्र के दो वर्ग जिसमें 12 से 14 वर्ष जबकि 15 से 17 वर्ष के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण जारी है। बताया कि 12 से 14 वर्ष के 93 हजार लाभार्थियों के मुकाबले 53 हजार 125 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 वर्ष के एक लाख 53 हजार के मुकाबले एक लाख 51 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब केंद्र सरकार की ओर से पांच से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण का निर्णय लिया गया है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। लेकिन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।टीकाकरण को लेकर पांच से 12 वर्ष तक उम्र के बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है। आदेडीह निवासी कक्षा चार की छात्रा अनुष्का कुमारी ने बताया कि वह टीकाकरण को लेकर उत्साहित है। उसके घर में उसके बड़े भाई को टीका लग चुका है, अब उसे भी टीका लगेगा। दस वर्षीय कक्षा चार की छात्रा स्तुति तिवारी भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित है। कहा कि उसके स्कूल के सीनियरों को टीका लगा है, अब उसे और उसकी उम्र के साथियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें