मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा मुबारकपुर ग्राम पंचायत के केवलापुर गांव में बुधवार शाम क्रिकेट खेलते समय सिर में बल्ला लग जाने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। और शव को कब्जे में ले लिया।
केवलापुर गांव के कुछ किशोर शाम को क्रिकेट खेल रहे थे। इसमें गांव के रिंकू यादव का 10 वर्षीय बेटा सोनू फील्डिंग कर रहा था। इसी दौरान बैटिंग कर रहे एक किशोर का बल्ला सोनू के सिर में लग गया। गंभीर चोट लगने से सोनू गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी सोनू के घर वालों को दी गई।