रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पीपरसाथ गांव में बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे एक ब्यक्ति की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। इस आगलगी में आस पास बनी दो रिहायशी मड़इयां जलकर नष्ट हो गईं। आगलगी से मड़इयों में रखे गए अनाज, गहने,चौकी ,चारपाई, कपड़े और दस हजार नगदी सहित सारी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। पीपरसाथ गांव निवासी पिंटू यादव पुत्र सूर्यनाथ के पास केवल दो रिहायशी मड़इयां थीं। उसकी में पिंट अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहा था।दोपहर बाद लगभग तीन बजे अचानक एक मड़ई में आग लग गई। परिजन पडोसियों के साथ मडई की आग बुझाने की कोशिश करने में जुट गए। लेकिन आग कुछ ही पलों में विकराल हो उठी। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बा आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पिंटू का आशियना जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान सविता यादव ने अग्निपीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया है।
सुभाष यादव