फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुन: शुरु होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में एक ही जगह सभी रोगों के उपचार के लिए लोगों की मांग है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन का शुभारंभ किया जाए। प्रदेश सरकार की तरफ से संक्रमण काल से पूर्व शुरू किए गए इस चिकित्सीय व्यवस्था को लेकर जिलेवासियों ने काफी सराहा है। केवल डेढ़ माह में छह दिन आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 45 हजार से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाईंयां उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन

बताते चले कि प्रदेश सरकार ने फरवरी माह में एक ही जगह पर सभी रोगों का उपचार मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले में 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी, 23 फरवरी और एक मार्च को जिले के सरकारी अस्पतालों में इसका आयोजन किया गया था। लेकिन इसके बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसका आयोजन बंद कर दिया गया। उधर आयोजन बंद होने से पूर्व पांच रविवार को आयोजित होने वाले पांच आरोग्य मेला में 41 हजार 560 लोगों का उपचार किया गया था। मेले में जांच के दौरान मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं देने के साथ आयुष्मान भारत के अंतर्गत चिह्नित परिवारों को गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें