रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के ईटैली-अमरपुरा ग्राम पंचायत के बीच सुनसान रास्ता पर घर लौट रहे राइस मिल संचालक पर चार बदमाशों ने पहले उसे रोका। उसके संभलने से पहले एक बदमाश ने पीछे से सिर पर राड से हमला कर उसके पास से रखा नकदी, गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए।
उधर, हमले से संचालक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल में घायल मरीज को भर्ती कराकर मामले की जांच में जुटी है। सौंपी तहरीर के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र के कुड़सर निवासी ओंकारनाथ गुप्ता ने बताया कि उनकी गांव में राइस मिल है।
बुधवार को रतनपुरा बाजार में तगादा करने आया था, जहां देर सांय बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था।बताया कि वह बाइक से जैसे ही इटैली ग्राम पंचायत और अमरपुरा के बीच में सुनसान सड़क पर पहुंचा कि पहले से खड़े चार लोगों ने उसे रोका। जब वह रुका, तभी पीछे से किसी एक ने राड से सिर पर हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से वह सड़क किनारे गिर पड़ा। इस बीच तीन हमलावरों ने मारपीट करते हुए उसके पास रखा।
1.96 लाख रुपये की नकदी तथा गले से सोने की चेन छीनकर बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने जब अधमरा अवस्था में मुझे देखा तो परिजनों को सूचित किया और मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष हलधरपुर राजेश प्रभाकर का कहना है कि यह मामला सिर्फ मारपीट का है। छिनैती का नहीं है, मामले की जांच की जा रही है।