फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों से नगदी और लाखों का माल पार

Tue, 18 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने पांच घरों से नगदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर दी है। चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में भय बना हुआ है। 
विज्ञापन



कोपागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कांझीकला गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव एवं उनकी बहू निर्मला यादव का परिवार अलग-अलग रहता है।


चोरों ने दोनों घरों में मकान के पिछवाड़े से सेंध लगा दी और घर में रखे बाक्स आदि उठा ले गए। हश्चिंद यादव ने बताया कि बक्से में एक जोड़ी सोने का कान का झाला, मांगटीका, नथुनी, चांदी की पायल एवं 50 हजार रुपये नगद रखा हुए थे। जबकि निर्मला के बाक्स में सोने के दो जोड़ी कान का झाला, एक मंगलसूत्र, एक नथूनी, मांगटीका, पायल एवं चांदी की दस ग्राम आलपीन  एवं 30 हजार रुपये नगद थे।


 घटना की जानकारी दोनों को सुबह हुई तो वह अवाक रह गए। काफी खोजबीन के बाद 500 मीटर की दूरी पर खाली बाक्स सिवान में मिला लेकिन उसमें से जेवरात एवं नगदी गायब थे। दोनों ने इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन



 हलधरपुर संवाददाता के अनुसार थलईपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक खाली मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात, कपड़ा, इनवर्टर, टीवी, कपड़ा आदि पर अपना हाथ साफ कर दिया। घर की मालकिन अर्चना किसी कार्य से मुंबई गई थी जब कि उसका देवर प्रवीण प्रजापति मऊ जिला मुख्यालय रहता है।


 मंगलवार को अर्चना अपने घर पहुंची तो चैनल का ताला टूटा हुआ देेखकर उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सभी सामान गायब थे। इस संबंध में प्रवीण प्रजापति ने थाने में तहरीर दी है।


चोरों ने सेमराजपुर नहर पर स्थित मिलन शर्मा की दुकान में सेंध लगाकर उसके दूकान में रखे लकड़ी बनाने के सभी औजार एवं मशीन उठा ले गए। यहीं पर स्थित सलाम हार्डवेयर की दूकान से भी चोर पांच हजार का कूपन, 15 हजार नगदी आदि सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें