Mau News: सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा जुम्मनपुरा मुहल्ले में बीती देर शाम अपने जीजा को समझाने गए युवक पर उसके जीजा ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के समय अपनी बहन के कहने के बाद युवक अपने जीजा को लगातार दहेज मांगने से मना करने को पहुंचा था। वहीं, घटना के बाद घायल युवक की बहन ने अपने आरोपी पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा जुम्मनपुरा निवासी अंजुमन पुत्री मुमताज अहमद ने बताया कि उसका निकाह परवेज़ आलम पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बड़े पुर जिला गाजीपुर के साथ हुई है। निकाह के बाद परवेज़ कोपागंज में पत्नी के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
अंजुमन ने आरोप लगाया है कि पति परवेज़ अक्सर दहेज के लिए रुपये मांगता था। बीते सोमवार की देर शाम जब उसने दुबारा उससे दो लाख रूपये अपने मायके से लाने के लिए दवाब बनाने लगा।जब वह विरोध करने लगा तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद उसने अपने भाई महताब को इसकी सूचना देकर बुलवाया।
जब महताब उसके घर पहुंचा और अपने बहनोई परवेज को समझाने का प्रयास किया तो पहले से नाराज और पास में रखे धारदार चाकू से उसने अफताब के चेहरे और गर्दन पर हमला कर गर्दन पर हमला बोल दिया। अफताब की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।