फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मृत सिपाही के भाई की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी के ताजोपुर गांव स्थित नरजा पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात गिट्टी लदा ट्रक पलटने से गश्त कर रहे एक सिपाही और होमगार्ड की मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में मृत सिपाही के भाई अभिषेक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने पर तैनात सिपाही अरविंद 38 पुत्र रूपचंद निवासी नैथी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के साथ होमगार्ड हरेराम यादव (36) पुत्र घुरहू यादव निवासी गांव ढोलबन थाना हलधरपुर दोनों शनिवार देर रात एक बजे दो पहिया वाहन से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गिट्टी लादकर मऊ जा रहा ट्रक बीच रास्ते में पलट गया। बाइक सवार पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान दोनों चपेट में आ गए। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गये। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस की दी। मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगो के सहयोग से सिपाही और होमगार्ड जवान को गिट्टी के नीचे से निकाला गया। अचेत अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं रात में ही ट्रक को बीच रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें