राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर के प्रधानाध्यापक गुरुशरण प्रसाद की तहरीर पर फर्जी तरीके से छात्र की मार्कशीट तैयार करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो पर मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार करौंदी नरायनपुर मुहम्मदपुर स्थित हनुमंत स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने वर्ष 2013 में फर्जी तरीके से मार्कशीट तैयार की है।
हाईस्कूल परीक्षा अनुक्रमांक 3198437 के छात्र विपुल कुमार कूटरचित जन्मतिथि अंकपत्र और सह प्रमाण पत्र बनवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।