बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक मुहम्मदाबाद गोहना पूर्वी रेलवे फाटक स्थित अंबेडकर हाल में शनिवार को हुई। जिसमें सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. बलराम ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान, बूथ गठन का काम चल रहा है। पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य न करने वाले लोगों को पार्टी से निकाला जा रहा है।
कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में बसपा की विभिन्न उपलब्धियां को पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर योजनाओं एवं बसपा द्वारा किए गए कार्यों को गिनाएं।
डॉॅ. धर्म सिंह गौतम ने कहा कि आगामी आने वाले चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को मजबूत किया जाए।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष लालचंद, प्रधान जय भीम, लछिराम प्रसाद, भरत राजभर, चंदन कुमार राना, राजेंद्र यादव, अंकुर भारती ,राहुल बोधांकर आदि शामिल रहे।