फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सहायक अध्यापक की मौत मामले में सपा नेता सहित तीन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी सहायक अध्यापक मनोज सिंह (38) की रविवार की शाम हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को सपा नेता सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मनोज के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

विशुनपुरा निवासी मनोज सिंह (38) दोहरीघाट ब्लॉक के कोटिया प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। रविवार की शाम बाइक से सब्जी खरीदने कोरौली बाजार गए थे। शाम करीब 7:30 बजे पुरमोती-कुरुंगा मार्ग पर चार पूरवा गांव में सुनसान रास्ते पर वह घायल अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज के पिता राम सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को विशुनपुर निवासी सपा नेता व प्रधानपति रामसमुझ सिंह पटेल, उसके बेटे सत्यजीत और संजय करमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक अध्यापक की मौत से उनकी पत्नी बिंदु देवी और परिजनों का हाल खराब है। मनोज सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

जमीन के विवाद में चार बार हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक मनोज सिंह और प्रधानपति रामसमुझ सिंह पटेल के बीच पुरानी रंजिश थी। जमीन के विवाद में चार महीने पहले ही दोनों परिवारों में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी तीन बार मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर हत्या की आशंका में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। - राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना दोहरीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें