मऊ। जिलाधिकारी अमित सिह बसल के निर्देश पर जांच अधिकारी एडीओ कोआपरेटिव चंद्रशेखर ने साधन सहकारी समिति लुदुही की जांच किया। जांच में साधन सहकारी समिति लुदुही में स्टॉक के सापेक्ष बोरों के संख्या कम मिली।जिसके आधार पर घोसी कोतवाली में साधन सहकारी समिति के सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घोसी तहसील क्षेत्र के लुदुही स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव की आए दिन जिलाधिकारी को शिकायत मिल रही थी कि साधन सहकारी समिति के सचिव किसानों से गेहूं की खरीद नहीं किया जाता है ,बल्कि बिचौलिए के माध्यम से गेंहूं की खरीद की जाती है। शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अमित सिह बंसल ने एडीओ कोआपरेटिव चंद्रशेखर को जांच अधिकारी नामित किया।
एडीओ कोआपरेटिव ने जांच मेें पाया कि साधन सहकारी समिति लुदुही में स्टॉक के सापेक्ष बोरों की संख्या कम है। जिसके आधार पर घोसी कोतवाली में साधन सहकारी समिति के सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।