फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और छीनैती के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के खिजीरपुर निवासी बलजोर की तहरीर एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घर में घुस कर मारपीट करने के साथ ही छीनैती के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खिजीरपुर निवासी बलजोर अपने लड़के श्यामलाल, बहू लक्ष्मीना एवं अपने रिश्तेदार सतीश के साथ मिलकर दीवार बना रहे थे कि पट्टीदार राजेंद्र पुत्र रामप्रसाद, रामप्रसाद पुत्र बंशराज, शिवानंद पुत्र राम धीरज एवं रामप्रवेश पुत्र छोटकन गाली देने लगा। मना करने पर घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देने के साथ ही बहू लक्ष्मीना उर्फ मीना के गले से सिकड़ी खींच लिया। जिसके संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें