फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रेलर से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर, चालक को आ गई थी झपकी

Fri, 11 Oct 2024 09:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: हादसे की सूचना पाकर मौके पर हलधरपुर थाना की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भिजवाने के साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित डीह तिलक ठाकुर के पास शुक्रवार की सुबह करीब 6:15 पर गाजीपुर की तरफ से बलिया जा रही बोलेरो के चालक को झपकी आने से वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ गया। स्थानीय लोगों की मदद से पांच घायलों को सीएचसी पर लाया गया। जबकि तीन को वहीं से जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बलिया जनपद के नगर थाना क्षेत्र के गोठाई बलुआ और चकरा गांव निवासी पांच महिलाएं, दो बच्चियों एक चालक के साथ गाजीपुर में किसी मठ में गए थे। शुक्रवार की सुबह को सभी गाजीपुर से मऊ होते हुए बलिया जनपद के नगर जा रहे थे।

विज्ञापन


करीब सुबह 6:15 बजे अभी बोलेरो हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास पहुंची थी कि अचानक कार चालक धनंजय यादव को झपकी आ गई। जिससे बोलेरो सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर में पीछे से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन


सड़क पर टहल रहे स्थानीय लोगों ने घटना को देख पुलिस को जानकारी देते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार में सवार कुल आठ घायलों को सीएससी पर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राधिका (40) पार्वती (45)  निवासी गोठाई बलुआ को मृत घोषित कर दिया। जब ढाई साल के बच्ची और 18 साल की एक किशोरी सहित अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक के मुताबिक चालक धनंजय यादव की स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें