फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पड़ा पूर्वांचल के चार जिलों को जोड़ने वाला परिसया मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। जिले के देवाराचंल के साथ पूर्वांचल के चार जिलों को जोड़ने वाला 20 किमी लंबा सूरजपुर -परसिया मार्ग बदहाल पड़ा है। विभागीय उपेक्षा के चलते वर्षो से मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका है। हालत यह है कि क्षेत्र के विकास गति धीमी हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र का सूरजपुर -परसिया प्रमुख मार्ग होने के चलते देवारांचल के दुबारी, परसिया सहित 50 गांवों के लोगों का देर रात तक आवागमन रहता है। यह सड़क बलिया,गोरखपुर, देवरिया सहित चार जिलों को जोड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार एक दशक पूर्व सूरजपुर से बलिया जिले के तुर्तीपार ग्राम सभा तक करीब 25 किमी सड़क बनाई गई थी।
विभागीय उपेक्षा के चलते सड़क पर मरम्मत कार्य न होने के चलते सड़क जगह जगह से उखड़ने के साथ गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क खराब होने से रोडवेज बसों का संचालन तो हो नहीं रहा है। खराब सड़क होने के चलते निजी सवारी वाहन संचालक भी सवारी वाहन चलाने से परहेज कर रहे हैं। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग जा रहा है। सड़क पर गिट्टियां बिखरी रहने से वाहन के पंक्चर होने से पूरा दिन खराब हो जा रहा है। सड़क को स्टेट हाइवे का दर्जा दिए जाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

परसिया मार्ग को मिले स्टेट हाइवे का दर्जा:
मधुबन। तहसील क्षेत्र का 20 किमी लंबा सूरजपुर -परसिया मार्ग बदहाल होने से लोगों की परेेेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में मोलनापुर निवासी चंद्रमणि यादव का कहना है कि यह सड़क मार्ग चार जिलों कोजोड़ती है। ऐसे में प्रमुख मार्ग को हाइवे का दर्जा दिया जाए। हाइवे बनने से क्षेत्र का आर्थिक सुधार होगा।
मधुबन कस्बा निवासी हरिश्चंद्र यादव का कहना है कि सड़क मार्ग से देवारांचल तथा कस्बे के दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही रहती है।जनहित में मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। सड़क बनने से जहां आवागमन सुगम होगा। वहीं सड़क लाइफलाइन साबित होगी ।
सूरजपुरा निवासी अनिल सिंह का कहना है कि सड़क खराब होने से देवरांचल में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीहै। जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाए। दुबारी निवासी अतुल सिंह का कहना है कि वर्षो से सड़क खराब होने से क्षेत्र का विकास गति धीमी हो गई है। सड़क को स्टेट हाइवे का दर्जा देकर सड़क निर्माण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें