फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी दूध के विरूद्ध चला अभियान, पांच का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देशानुसार मिलावटी दूध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर मिलावट के संदेह में पांच नमूने लिए गए।
विज्ञापन

टीम ने दोहरीघाट कमला तिवारीपुरा निवासी सुबच्चन के भैंस के दूध का नमूना तथा बृजेश पटेल से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं दोहरीघाट ब्लाक के सामने बेचन यादव के गाय के दूध का नमूना, नगर के ब्रम्हस्थान से बालकरन सिंह के भैंस के दूध का नमूना तथा घोसी बाजार स्थित गोपाल डेयरी के प्रोपराइटर रणजीत के गाय के दूध का नमूना संग्रहित किया।
टीम ने सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के कार्रवाई की जायेगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, दिनेश कुमार राय, बिंदू पांडेय, रामानंद तथा जयहिंद राम रहे। इसकी जानकारी जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासनश्रवण कुमार त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें