फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता के बीच में बोलने से भड़के कैबिनेट मंत्री: कहा- हमसे बड़े नेता हो तो बोलो नहीं तो सुनो, माइक फेंका

Sat, 15 Oct 2022 08:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

यूपी सरकार मे कैबिनेट मंत्री व मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को मऊ के एक कार्यक्रम में भाषण देते समय अपना आपा खो दिया। 
विज्ञापन
मऊ में भाषण देते समय कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने खोया आपा - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजय निषाद का शनिवार को अलग ही रूप देखने को मिला। मऊ में एक कार्यक्रम में वो पार्टी कार्यकर्ता पर ही भड़क गए। भाषण के दौरान कार्यकर्ता के बीच में बोलने से मंत्री संजय निषाद खफा हो गए। उन्होंने उक्त कार्यकर्ता से कहा कि अगर हमसे बड़े नेता हो तो बोलो नहीं तो सुनो। इसके बाद उन्होंने लिया हुआ माइक हाथ से माइक फेंक दिया।

विज्ञापन


मंत्री ने आगे कहा कि मैं मंच पर बैठा हू, कह दिया कि सुनना है तो सुनो, बाद में बहस करना। इस कारण थोड़ी देर कार्यक्रम बाधित रहा। बाद में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मंत्री ने फिर से भाषण शुरू किया। बोले कि गलती से यहां कार्यक्रम लग गया, यहां बाढ़ हैं, यहां कार्यक्रम नहीं लगना चाहिए था।

इससे पहले डीडी मत्स्य सर्वेश कुमार वर्मा और उपनिदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी ने उनका बुके देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से डा. संजय निषाद ने कहा कि समाज को उनका हक दिलाने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्ष हो रहा है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


Trending Videos

मछुआरों के हित में कार्य कर रही सरकार

कैबिनेट मंत्री ने माइक मंच पर फेंका - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री व मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा है कि केंद्र और राज्य की सरकार मछुआरों के हित में कार्य कर रही है। वह हिंदी भवन में शनिवार को पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 जातियों के आरक्षण के नाम पर सपा, बसपा व कांग्रेस पिछले तीस वर्षों से निषाद समाज के साथ छल कर रही हैं।
विज्ञापन

अब भाजपा सरकार पूरे संविधान वाला आरक्षण इन जातियों को प्रदान करेंगी। कहा कि मछुआरों के लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। यही नहीं 1.60 लाख मछुआरों का क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। 16 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। इसमें 40 फीसद महिलाएं व 60 फीसद पुरुष हैं।  ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बड़े भाई हैं उनका हमेशा स्वागत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें