मऊ अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्यसभा के तत्वावधान में नगर के औरंगाबाद क्षेत्रीय समिति द्वारा नगर के छेदा पुरा स्थित गीता पैलेस के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि श्रावणी पूजा करने से समग्र समाज में सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ आनंद की प्राप्ति होती है। श्रावण मास में यज्ञ हवन व पूजा करने से पर्यावरण शुद्ध होकर जीवन में हरियाली देता है। इस अवसर पर वैश्य सभा के पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार आर्य ने कहा कि सभी कार्यों को सुंदर रूप देने के लिए उन्हें करने से पहले यज्ञ हवन अवश्य करना चाहिए। यज्ञ से ही समग्र समाज व वातावरण शुद्ध होता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय समिति औरंगाबाद के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महामंत्री अपूर्व कुमार मद्धेशिया ने समस्त आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया। यज्ञ के पश्चात सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरण किया गया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गुप्त, राकेश कुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर साहू समाज कल्याण समिति की रविवार को बैठक हुई। इसमें श्रावणी पूजनोत्सव मनाया गया। और समाज के वरिष्ठजनों को दानवीर राजा भामाशाह की जीवनी देकर सम्मानित किया गया। बैठक में संरक्षक गुलाब गुप्त ने कहा कि भामाशाह के दानशीलता की मिशाल दी जाती है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में ढालने की आवश्यकता है। साहू समाज के अध्यक्ष महाप्रसाद गुप्त ने कहा दानवीर राजा भामाशाह के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करके समाज को संगठित करने का काम किया जाएगा। साथ ही समाज के दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर उनके द्वारा साहू समाज के वरिष्ठ जनों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित गुप्त, डा उमेश चंद्र गुप्त, विजय शंकर गुप्त, विनोद कुमार, संजय गुप्त उपस्थित थे।