फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे में अतिक्रमण को लेकर बार बार चेतावनी के बाद भी अवैध अतिक्रमण नही हटाया जाने से प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए रविवार को जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कमान संभाल रहे उपजिलाधिकारी डा. सीएल सोनकर ने नगर मे नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालो व पीडब्लूडी की सीमा के अंदर मकान बनाने वाले लोंगो को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जितना जल्दी हो सके अतिक्रमण हटा ले नही तो बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। एसडीएम के चेतावनी के बाद लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। रविवार को आखिरकार अतिक्रमण पर बुलडोजर चल ही गया। प्रशासन की सख्ती देख आनन फानन मे लोग अपने दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण हटाने लगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के अतिक्रमण को लेकर सख्त रवैया अपनाने से कस्बे के राय चौक से लेकर पुलिस बूथ तक व पुलिस बूथ से लेकर आजमगढ रोड तक दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने लगे। जो दुकानदार अपने दुकान के रोड तक टीन शेड डाले थे, वे खुद अपना अतिक्रमण हटा लिए जिससे रोड अब चौड़ा दिखने लगा है। वही पीडब्लूडी के अधिकारी भी मौके पर मौजूद होकर रोड के दोनों तरफ नाली कर निशान लगा रहे कि पीडब्लूडी रोड व पटरी के अन्दर कोई अतिक्रमण न करे। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर मे हडकंप मचा हुआ है तथा कही कोई बवाल न हो इसके लिए कस्बे मे भारी फोर्स की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें