फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त, उपभोक्ता हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हैं। रानीपुर ब्लाक में तो बीते कई दिनों से नेटवर्क न होने से शासकीय कार्यालय में जहां कामकाज प्रभावित हैं। वहीं उपभोक्ता भी हलकान हैं। चौकाने वाली बात है कि समस्या के संबंध में शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा समस्या का निदान करने में विफल हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष पनप रहा हैं।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित टेलीफोन एक्सचेंज से सम्बंधित बीएसएनएल उपभोक्ताओं को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन किसी ना किसी कारण वश नेटवर्क खराब होने के कारण समस्या बनी रह रही है। मोबाइल उपभोक्ताओं द्वारा नंबर लगाने पर बार बार टावर गायब हो जा रहा है तो बार बार फोन मिलने के बाद भी एक दूसरे से बात नही हो पा रही है।
बात ना होने की स्थिति में उपभोक्ता बीएसएनल सेवा को कोसते नजर आ रहे है। उपभोक्ता शिवशक्ति सिंह, हरिकेश चौहान,अनिल सिंह, शिवमुनि, मिठाई सिंह, महेश, संजय, सुनील सिंह आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि आये दिन बीएसएनल का नेटवर्क खराब रहने के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।कहा कि जल्द ही नेटवर्क की समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस बाबत जेटीओ हरीश चौरसिया ने बताया की रानीपुर एक्सचेंज पर स्थित ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण समस्या आ रही थी उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें