फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमजनों ने घरों में किया मजलिस, नौहाख्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घोसी। नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में शनिवार को मुहर्रम की दूसरी तारीख को कर्बला की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने व्यक्तिगत रूप से अपने घरों में मजलिस करने के साथ नौहाख्वानी किया। साथ ही घरों में रखे अलम की धार्मिक रीति रिवाज से इबादत किया। यही नहीं शिया समुदाय के लोगों ने घरों में शोक व गम के प्रतीक काले झंडे लगा लिए। आज से घरों में अरहर, चना सहित कोई पीली दाल नहीं पकेगी।
विज्ञापन

मौलाना काजिम ने बताया कि 28 रजब को दूसरी मुहर्रम को ईमाम हुसैन का काफिला जब कर्बला पहुंचा तो इमाम हुसैन का घोड़ा वहीं रुक गया। लाख कोशिश के बाद आगे नहीं बड़ा। लोगों ने जब बताया कि यह स्थान कर्बला है, तो इमाम हुसैन ने कहा कि यही मेरा काफिला रुकेगा। कोरोना संक्रमण के चलते तथा प्रशासन के निर्देशानुसार आज की तारीख उनकी याद में आज घरों में ही लोगों ने मजलिस कर नौहाख्वानी किया। बताया कि महिलाएं, लड़कियां साज श्रृंगार के समान का प्रयोग नहीं करेगी। घरों में छानने व छौकने का कार्य नहीं होगा। अरहर,चने के साथ पीली दाल का प्रयोग नहीं होगा।घरों में नौ दिनों तक काली उड़द दाल ही बनेगी।कोई भी नया समान का प्रयोग नहीं होगा।बड़ागांव शिया मोहल्ला स्थित इमाम हुसैन, इमाम अब्बास, इमाम मौला के साथ शहजादी सकीना के रौजा पर देर शाम तक लोग व्यक्तिगत रूप से पूजा कर दुआखानी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें