फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल: देवर ने सिर पर वार कर भाभी की ले ली जान, फरार

Wed, 21 Jul 2021 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

शहर कोतवाली के भीटी मलिन बस्ती निवासी महिला अपने चार बच्चों के साथ घर में रहकर गुजारा करती थी। बुधवार की सुबह अतवारी अपने घर के दरवाजे को बंद कर रही थी, तभी अचानक देवर ने किसी हथियार से उसके सर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। घटना की जानकारी पाकर एएसपी टीएन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के भीटी मलिन बस्ती निवासी अतवारी देवी(35) अपने चार बच्चों के साथ घर में रहकर गुजारा करती थी। बुधवार की सुबह अतवारी अपने घर के दरवाजे को बंद कर रही थी, तभी अचानक देवर ने किसी हथियार से उसके सर पर हमला कर दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर कोतवाल डीके श्रीवास्तव डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला के हत्या की जानकारी मिलने पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतका अतवारी के बच्चों से भी बात कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। इस बाबत एएसपी ने बताया जमीनी विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी के सिर पर गैती से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें