फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा संक्रमण का रिकार्ड: एक ही दिन में मिले 151 नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर में बुधवार को 151 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अबतक एक दिन में संक्रमित मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। संक्रमित मिले वाले लोगों में 40 लोग सैनिक नर्सिंग कॉलेज के हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में एंटीजेन से 1139 लोगों की जांच की गई। इसमें 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 823 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 45 तथा ट्रूनॉट जांच में 2 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमित पाए जाने वाले लोगों में चालीस लोग सिर्फ सैनिक नर्सिग कॉलेज के पते पर पंजीकृत हैं।नगर के नरईबांध से आठ, इमिलिया से 2, निजामुद्दीनपुरा से तीन, भीटी चौक से एक, सहादतपुरा से एक, ब्रहम्स्थान से तीन, एस तिवारी रोड से दो, निजी बैंक से तीन, बैंक ऑफ बड़ौदा से एक, बकवल से एक, बड़ी बकवल से पांच, रेलवे अस्पताल से दो, बहदुरगंज से एक, मुसरदह मोड़ से एक, ताजोपुर से एक, अमिला पीएचसी से एक, बोझी से दो, पलीगढ़ से एक, कसारा से एक, नवापुर से एक, पुलिस लाइन से दो सहित कुल 151 मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 3672 पहुंच गई है। इसमें 3 हजार 109 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 524 मरीजों में 333 का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। मरीजों के मिलने से नगर सहित जिले में 182 कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है।
अब नहीं चेते तो स्थिति होगी गंभीर
मऊ। स्वास्थ्य विभाग की टीम रेलवे स्टेशन, रोडवेज डिपो, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों समेत कंटेनमेंट जोन में सैंपलिंग कर रही है। जिले में इतनी संख्या में एक साथ मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर हो गए हैं। वहीं अब भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क के लोग बाहर निकल रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। अगर लोग नहीं चेते तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें