नगर पालिका के परदहां में निर्माण कार्य का लोकार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी।
- फोटो : mau
नगर पालिका के वार्ड 6 परदहा में सोमवार को 10.61 लाख से बनी बंधा सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने सोमवार को किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे नगरवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी।
साथ ही मौजूद लोगों से नगर को साफ सुधरा रखने के लिए घरों से निकलने वाला कचरा डस्टबिन में डालने की अपील की। कहा कि नगर को साफ सुथ्ारा रखने के लिए सभ्ाी को मिल कर कार्य करना होगा। तभ्ाी हम आगे निकल सकेंगे। कहा कि पालिका को स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा नंबर मिला है तोयह हम सब का प्रयास है। आगे भी इसी तरह समर्पण का भ्ााव रहा तो कामयाबी मिलेगी। इस मौके पर वार्ड सभासद दिनेश कुमार सिंह , जय प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, राजन सिंह, गणेश प्रसाद सहित वार्डवासी मौजूद रहे।