फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव हादसा : एक साथ किए गए पांच मृतकों के अंतिम संस्कार , बरस पड़ीं लोगों की आखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नाव हादसे में मारे गए पांच लोगों के शवों को देवरिया जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार के लोग शवों को लेकर तेलिया राहत शिविर के पास पहुंचे। वहां से पारंपरिक क्रियाओं को पूरी करने के बाद घाघरा नदी के किनारे पांचों मृतको के अंतिम संस्कार किए गए। तीन छोटे बच्चों के शवों को नदी के किनारे दफना दिया गया जबकि दो महिलाओं के शवों का सड़क कि किनारे चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया। चिताएं जलते ही लोगों की आंखें बरस पड़ी है।
विज्ञापन

नाव हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों तथा एक वृद्धा तथा एक अन्य परिवार की महिला की मौत हो गई थी। गांव के अरविंद के तीन बेटे किशन, करन और अर्जुन तथा अरिंवद की मां सविता तथा एक अन्य महिला सविता पत्नी सीताराम की मौत हो गई थी। पांचों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सौंप दिया। पांचों शवों को लेकर परिवार के लोग तेलिया पहुंचे। वहां चारों ओर पानी भरा हुआ है। नदी के किनारे अंतिम संस्कारकरने की जगह ही नहीं थी इसलिए सड़क के किनारे मृत महिलाओं का अंतिम संस्कार करना पड़ा। तीन बच्चों के शवों के नदी कि किनारे दफना दिया गया। इस मौके पर लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। लोग उस घड़ी को कोस रहे थे जब हादसा हुआ। अरिंवद का तो घर ही सूना हो गया। उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था । अपने तीन -तीन नौनिहालों को खोने वाली महिला रोते रोते बेहोश हो जाती उसे ढांढ़स बंधाने वालों की आंखों से आंसू बरत पड़ते।उधर सविता पत्नी सीताराम के बेटे रवि और उसका भाई तथा इकलौतीबहन रो रोकर बेहाल हो गए थे। उसके पिता का देहांत दस दिन पहले हार्ट अटैक से हो गया था और मां भी इन्हें अनाथ कर दुनिया से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें