फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक से ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाया 44 हजार रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के माहुवार गांव निवासी एक युवक से अज्ञात हैकर के विरुद्ध कोपागंज थाना में तहरीर दी। युवक ने आरोप लगाया कि हैकर ने उसके खाते से 44 हजार रुपये गायब कर दिया।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में कोपागंज थाना क्षेत्र के माहुवार निवासी राम कुमार सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में तैनात है। इस समय वह घर छुट्टी पर आये थे। बुधवार की सुबह वो अपने गूगल पे से अपने रिश्तेदार को 27 हजार रूपये ट्रांसफर कर रहे थे, तभी नेटवर्क समस्या के कारण पैसा रिश्तेदार को नहीं पहुंचा और उनके खाते से कट गया। उन्होंने गूगल-पे के कस्टमर केयर से पैसा वापस करने की मांग की। कस्टमर केयर ने गूगल-पे को अपडेट करने की बात करते हुए उनके फोन पर गए ओटीपी की मांग की। राम कुमार सिंह ने अपने फोन पर आये ओटीपी को बताया। थोड़ी ही देर में उनके खाते से 33 हजार 300 रुपये गायब हो गए अभी वे कुछ समझ पाते तभी दुबारा उनके खाते से 11 हजार 200 रुपये निकाल लिया गया। खाते से आधे घंटे के अंतराल में 44 हजार 500 रुपये गायब देख उनके होश उड़ गए और बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात फोन कर्ता के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें