फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आठ सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब मरीजों को जांच के लिए न तो निजी पैथोलॉजी की दौड़ लगानी पड़ेगी और न ही जिला मुख्यालय जाना होगा। उनके लिए जरूरी सभी जांचें अब आठ सीएचसी परिसर में ही की जा सकेंगी। इसके लिए पांच करोड़ से ज्यादा रुपये से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, बड़राव, दोहरीघाट, परदहा, घोसी, फतेहपुर मंडाव, कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने नए भवन में मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं मिलेंगी। इस यूनिट के शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ होगा।
अब उन्हें केवल जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। इसके लिए प्रत्येक सीएचसी के लिए 65 लाख से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक औपचारिक हस्तांतरण नहीं होने से इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और मशीनों की आपूर्ति शासन स्तर से की जाएगी। इस यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाई जानी हैं, जो जांच के लिए आवश्यक हैं। इन मशीनों के उपलब्ध होते ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें