फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध जताया विरोध

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर मांगों के लिए आवाज उठाते संविदा स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : mau
विज्ञापन
उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सामान कार्य, सामान वेतन सहित चार सूत्रीय मांगों को अब संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल सहित जिले के सभी 9 सीएचसी और 38 पीएचसी में कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन के लिए रूपरेखा भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह की नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। फिर मांगों को पूरी न होने तक शुरू हुए आंदोलन के पहले दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि समान कार्य समान वेतन, विशिष्ट सेवा नीति, आउट सोर्सिंग/ठेका प्रथा पर रोकथाम, आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम मानदेय दस हजार रुपये करना आदि मांगें शामिल है। कहा कि हमारी मांग पूरी करने के लिए शासन को आखिरी एक माह का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके तहत शुक्रवार को सभी जिले के अस्पतालों में तैनात संविदा कर्मियों द्वारा काला पट्टीबांध कर विरोध जताया। वहीं 19 जनवरी को इसी क्रम में सभी संविदा कर्मियों द्वारा दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि शासन को अंतिम चेतावनी देते हुए 20 जनवरी को सभी संविदा कर्मी पूरे दिन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगे पूरी न होने की स्थिति में 31 जनवरी को आकस्मिक सेवाओं को छोड़ बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।  इस दौरान सतीश सिंह, मंत्री राजीव कुमार, मनोज सिंह, बेबी, संध्या, राधेश्याम, डॉ. अल्का राय, कृष्णा राय, डॉ. कमाल, डॉ. अश्वनी सिंह, आशा देवी, रविंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें