मऊ। नगर के भुजौटी स्थित एक हाल में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में प्रबुद्ध वर्ग और महिला सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को हुआ।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा के 2019 मिशन के तहत भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओ को मूल मंत्र दिया तथा संघटन के माध्यम से प्रत्येक बूथ तक पार्टी को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत कार्यवृत्त पर चर्चा की।कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज इस संमेलन के माध्यम से सभी प्रकार के पेशेवर डॉक्टर,वकील,पत्रकार,शिक्षक, सामाजिक रूप से अपने क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने वाले लोग और हर बुद्धिजीवी वर्ग जो मानवहित और देशहित में सोचते है ऐसे लोग देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों तक जन जन तक पहुचाने का नेक कार्य करें। जिससे उनको सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भास्कर निषाद ने सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधान मंत्री आवास योजना,शौचालय, योजना उज्जवला योजना,जनधन योजना,आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक व्यक्ति तक इसका सीधा लाभ बिना किसी विचौलिये के पहुंचे उसके लिए चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रवेश राजभर और संचालन जिला महामंत्री संतोष चौहान ने कियाकार्यक्रम मे मुख्य रूप से आशुतोष पाल, नरेंद्र मल्ल, राजेश भारद्वाज, अमर गुप्ता,कमल चौहान,मितरंजन राजभर,रामनवमी प्रजापति,पवन चौहान,साधुसरण,रामसरन चौहान, आंनद सुमन,हरेंद्र प्रजापति,बीरबहादुर मौर्य,सुग्रीव राजभर आदि उपस्थित रहे।