फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर काम कर रही भाजपा: विजय राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत घोसी के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार राजभर ने की। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों को विधायक ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करती है।
विज्ञापन

उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से अपील किया कि वह शासन द्वारा प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने व्यापार या रोजगार में लगाये, ताकि कोरोना महामारी से हुई क्षति की पूर्ति की जा सके। कहा कि पीएम स्वनिधि योजना लोगों के उत्थान के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय, समाजसेवी मुन्ना प्रसाद गुप्ता, राजेश मौर्या, विनोद भारद्वाज, फिरोज तलवार, विमलेश कुमार, अब्दुल कय्यूम अंसारी, रमाकांत, शादाब खान, अरशद कमाल, अनिल कुमार, योगेश कुमार, आशीष कुमार, रमेश पांडेय, शमीमा खातून, सीमा, रामटहल, फिरोज अहमद, ओमप्रकाश, गुलबन, संजय, गुड्डी, राजेंद्र राजभर, निर्मला आदि रहे।
लाभार्थियों को बुलाकर अधिकारी रहे नदारद, विधायक नाराज
मऊ। घोसी नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को पीएम आवास और रेहड़ी पटरी के दुकानदारों के लिए संचालित पीएम स्व सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को चेक देने के लिए अधिकारियों ने बुला रखा था। 100 लाभार्थियों को बुलाकर जिम्मेदार अधिकारी ही मौके पर नहीं पहुंचे। लाभार्थी बरसात भींगते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। आवास के लिए प्रमाण पत्र और चेक वितरण के लिए विधायक विजय राजभर को बुलाया गया था। जब विधायक मौके पर पहुंचे तो कोई जिम्मेदार अधिकारी वहां मौजूद नहीं रहा। न ही ईओ और एसडीएम अथवा सीओ और कोतवाल कोई उपस्थित नहीं थे। यह देख विधायक ने नाराजगी जताया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जब लाभार्थियों को बुलाया गया तो अधिकारियों को भी उपस्थित रहना चाहिए था। विधायक का तेवर की जानकारी पाकर आनन फानन अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। तब जाकर विधायक ने पीएम आवास योजना के 50 और पीएम स्व रोजगार सम्मान निधि के 50 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस संबंध में विधायक का कहना था कि शासन की मंशा के अनुसार गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकुशलता पूर्वक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने चेताया कि गरीबों के लिए संचालित योजनाओं के सफलता पूर्व संचालन के लिए अधिकारियों की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें